फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   DM will take the demands of Bundeli society to the government

जिलाधिकारी ने समाप्त कराया बुंदेली समाज का उपवास

Thu, 14 Oct 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
DM will take the demands of Bundeli society to the government
महोबा। मध्य वर्ग की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन डीएम ने बुंदेली समाज को दिया है। इधर गुलाबी गैंग ने भी बुंदेली समाज की आवाज बुलंद की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने तारा पाटकर से कहा कि अस्पताल में डाक्टर व स्टाफ की कमी दूर करने के लिए वह शासन को पहले ही लिख चुके हैं। बाकी समस्याओं से संबंधित मांग पत्र हम शासन को भेजेंगे। बुंदेली समाज के संयोजक बिजली बिल माफ करने, खाद्य तेल, डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतें घटाने के लिए आठ अक्तूबर से उपवास पर बैठे थे। पाटकर ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। इससे पूर्व गुलाबी महिला उत्थान समिति गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर सुमन सिंह चौहान भी महिलाओं के साथ तारा पाटकर को अपना समर्थन देने उपवास स्थल पहुंची। इस मौके पर बुंदेली समाज के महामंत्री डा. अजय बरसैया, रमाकांत नगायच, अमरचंद विश्वकर्मा, इकबाल भाई, वीरेंद्र अवस्थी व लाखन सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed