{"_id":"60cb7ad68ebc3e2d5a4b47a9","slug":"dm-suspension-mahoba-news-mahoba-news-knp63478241","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने की तहसीलदार के निलंबन की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने की तहसीलदार के निलंबन की संस्तुति
विज्ञापन
महोबा। प्रदेश के स्टांप, न्यायालय शुल्क व पंजीयन विभाग राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल को अपशब्द कहते वायरल हुए ऑडियो के मामले में कुलपहाड़ में तैनात रहे तहसीलदार कृष्णराज सिंह के निलंबन की संस्तुति डीएम ने की है। इस संबंध में डीएम ने शासन को पत्र भेजा है।
गौरतलब है कि 11 जून को राज्यमंत्री महोबा दौरे पर आए थे। उन्हें रिसीव करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। राज्यमंत्री के महोबा आगमन के दौरान ढाई घंटे देरी होने पर दो अधिकारियों के बीच हुई बातचीत में मंत्री को अपशब्द कहे गए थे। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। डीएम सत्येंद्र कुमार ने तीन सदस्यीय समिति का गठन कर मामले की जांच कराई। जिसके बाद कुलपहाड़ तहसीलदार को कुलपहाड़ से हटाकर कलेक्ट्रेट में संबद्घ किया गया था।
वहीं राज्यमंत्री के पीआरओ राहुल कुमार ने दो दिन पहले कुलपहाड़ कोतवाली में तहसीलदार कुलपहाड़ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और मानहानि की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिलाधिकारी ने बताया कि तत्कालीन तहसीलदार को निलंबित करने की संस्तुति की गई है। इसको लेकर शासन को पत्र भेजा गया है। शासन से निर्देश मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।