फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   DM, SP inspects the prison, and the condition of the prisoners

डीएम, एसपी ने जेल का निरीक्षण कर जाना बंदियों का हाल

Tue, 25 Feb 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
DM, SP inspects the prison, and the condition of the prisoners
महोबा। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने मंगलवार को उपकारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों ने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैरकों में निरुद्ध बंदियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जेल प्रशासन को निर्देश दिए। निरीक्षण से जेल अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

उप कारागार में निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने जेल परिसर में बंदियों के रहने खाने आदि व्यवस्थाओं को चेक किया। बैरकों में जाकर बंदियों से समस्याओं की जानकारी ली। कुुछ खामियां मिलने पर जेल प्रशासन को निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान अधिकारियों ने अभिलेख चेक किए। कहा कि जेल परिसर के अंदर कोई भी अनुचित व प्रतिबंधित वस्तुओं को न आने दिया जाए। निरीक्षण दौरान यदि कोई ऐसी सामग्री मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, एसडीएम सदर राकेश कुमार, सीओ सिटी जटाशंकर राव, पीआरओ एसपी देवेंद्र कुमार शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed