{"_id":"53cf6123298b7470229aa58282e934b2","slug":"dm-police-handled-the-sewer-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम एसपी ने निपटाया नाला विवाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम एसपी ने निपटाया नाला विवाद
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Sat, 13 Jun 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के गोदी चौराहे पर नाला निकासी को लेकर चल रहा
विज्ञापन
विवाद शनिवार को जिले के आला अफसरों के हस्तक्षेप के बाद खत्म हो गया। अब
नाले का निर्माण नगर पंचायत कुलपहाड़ कराएगी। कस्बे के गोदी चौराहा के पास इंद्रपाल यादव एडवोकेट ने जमीन खरीदकर मकान बनवाते समय नाला बंद कर दिया था। जिससे नाले का पानी बगल से जाने लगा। नाले के बगल में पूर्व विधायक धूराम चौधरी ने मकान खरीद लिया और मिटृटी डालकर ऊंचा कर दिया जिससे नाला पूरी तरह से बंद हो गया। कई दशक पुराने नाले को बंद किए जाने पर मोहल्ले के लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर नाला खुलवाए जाने की मांग की थी। मामला रसूकदार लोगों का होने के कारण पहले तो अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन बारिश नजदीक आते देख जिलाधिकारी ने शनिवार को आला अफसरों के साथ पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा कर बंद नाले को खुलवाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई। नाला खुलने व जल निकासी की व्यवस्था होने से लोगों ने चैन की सांस ली। जिलाधिकारी ने नाले का पक्का निर्माण कराए जाने की जिम्मेदारी नगर पंचायत कुलपहाड़ को सौंपी है। नगर पंचायत अध्यक्ष विमला देवी ने नाले का निर्माण जल्द शुरू कराए जाने का अश्वासन दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक केके गहलोत, एसडीएम महोबा प्रबुद्ध सिंह, उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ मुहम्मद रिजवान, सीओ जीपी यादव, तहसीलदार रामजी, सीओ चकबंदी फरहद अहमद, अधिवक्ता श्यामकिशोर, मुहम्मद शाकिर, राजेंद्र यादव मौजूद रहे।