फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   DM inspects Badkhera village group drinking water project

बड़खेरा ग्राम समूह पेयजल परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण

Fri, 03 Jul 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
DM inspects Badkhera village group drinking water project
महोबा। डीएम एके तिवारी ने सीडीओ हीरा सिंह व प्रभारी नगर निकाय पूनम निगम के साथ जिले के निर्माणाधीन विकास कार्यों व परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम समूह पेयजल परियोजना का काम धीमा मिलने पर डीएम भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों को तेजी से काम कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने अफसरों के साथ बड़खेरा ग्राम समूह पेयजल परियोजना, कुलपहाड़ नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे मॉर्केट निर्माण, मछली मंडी, सार्वजनिक विवाह घर आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। बड़खेरा ग्राम समूह पेयजल परियोजना के निरीक्षण में डीएम ने पाया कि इस योजना को पूर्ण करने का समय निकल चुका है लेकिन अभी तक इंटेकवेल व सटरिंग का कार्य चल रहा है। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एक्सईएन जलनिगम को फटकार लगाई। निर्देश दिए कि कार्य धीमी गति से होने की बजह से काफी नुकसान हुआ है, इसलिए इस योजना के ठेकेदार के खिलाफ जांच आख्या प्रस्तुत करें, ताकि ठेकेदार व अन्य दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने नगर पंचायत कुलपहाड़ द्वारा बनवाए जा रहे सार्वजनिक विवाह घर, मार्केट व मछली मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान ईओ नगर पंचायत कुलपहाड़ को एक माह के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्य कर रहे सभी ठेकेदारों के बालू और गिट्टी से संबंधित एमएम-11 खनिज विभाग से जांच करा लें, यदि एमएम-11 सही न पाई जाए तो संबंधित ठेकेदार का भुगतान किसी भी कीमत पर न किया जाए। डीएम ने एसडीएम कुलपहाड़ को निर्देश दिए कि विवाह घर के आसपास जो सरकारी जमीन पड़ी है, उसकी नापजोख करा कर विवाह घर में ही समाहित करा दी जाए। डीएम ने कुलपहाड़ में सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई स्प्रिंकलर सिस्टम योजना का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed