फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   DM directives for 100% geo tagging

डीएम ने शत-प्रतिशत जियो टैगिंग कराने के दिए निर्देश

Thu, 07 Mar 2019 11:45 PM IST
mahoba Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 07 Mar 2019 11:45 PM IST
सार

स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक संपन्न

विज्ञापन
DM directives for 100% geo tagging
कमेटी की बैठक लेते डीएम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा। स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने बैठक में कहा कि जनपद को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है, लेकिन स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निर्मित शौचालयों की जियो टैगिंग अभी 81 प्रतिशत ही हुई है। इस पर उन्होंने डीपीआरओ को जल्द ही शत-प्रतिशत जियो टैगिंग सुनिश्चित कराने निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम सहदेव ने कहा कि जनपद की सभी 273 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 429 ग्रामों को खुले में शौच से मुक्त किया जा चुका है, लेकिन लोगों में जागरूकता की अभी भी कमी है। जिसके कारण लोग खुले में शौच जा रहे हैं। उन्होंने डीपीआरओ शहनाज अंसारी को निर्देश दिया कि सभी विकास खंडों को शौचालयों का उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए 50-50 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। जिसमें से जैतपुर और पनवाड़ी विकासखंड द्वारा धनराशि खर्च कर ली गयी है और चरखारी और कबरई विकासखंड द्वारा अभी तक प्रचार-प्रसार के लिए धनराशि का सदुपयोग न करने पर डीएम ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई धनराशि का लोगों को जागरूक करने में उपयोग किया जाए। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शौचालयों का उपयोग करने के लिए जागरूक करने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि बेसलाइन सर्वे से जो लोग छूट गए थे। उनको भी शौचालय उपलब्ध कराने का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। कहा कि उत्तर प्रदेश में जनपद शौचालय निर्माण की फोटो अपलोडिंग में 55वें स्थान पर है, जो चिंताजनक है। उन्होंने सीडीओ हीरा सिंह को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अपने पर्यवेक्षण में फोटो अपलोडिंग का कार्य अति शीघ्र सुनिश्चित कराएं। इस मौके पर परियोजना निदेशक आर.एस. गौतम, सीएमओ डॉ. सुमन, चिकित्सक डॉ. पी.डी. अवस्थी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक संपन्न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed