फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Devastation caused by storm water

आंधी पानी ने मचाई तबाही

Wed, 25 May 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 25 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Devastation caused by storm water
आंधी से गिरा वर्षो पुराना पेड़ - फोटो : अमर उजाला

महोबा। जिले में बुधवार को तेज आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। जगह जगह पेड़ टूटकर गिरने से जहां यातायात बाधित हो गया। वहीं टीन टप्पर उड़ने से लोगों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। विद्युत पोल व तार टूटने से कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। इस दौरान सड़कों पर जो जहां था वहीं ठहर गया।

विज्ञापन



हालांकि पूरे दिन आसमान पर काले बादलों के छाने से लोगों ने ठंडक महसूस की।दो दिन से मौसम का मिजाज बदला है। मंगलवार की रात तेज हवाओं के साथ बूंदा बांदी हुई। लेकिन बुधवार की सुबह मौसम साफ हो गया। सबुह 10:45 बजे आसमान पर एक बार फिर काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। बूंदा बांदी के साथ तेज आंधी चलने से हाइवे पर जगह जगह दर्जनों की संख्या में विद्युत पोल व पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए। जिससे आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन



तेज आंधी का सर्वाधिक असर झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहने वाले गरीबों पर पड़ा। उनके टीन टप्पर व झोपड़ी तेज आंधी में उड़ गए।शहर के एक शोरूम के टीन टप्पर उड़कर लग्जरी वाहनों पर गिरने से काफी नुकसान हुआ है। डाक बंगला में आधा दर्जन से अधिक दुकानों के टीन टप्पर तेज आंधी में उड़ गए। टीन टप्पर के साथ अन्य सामग्री उड़ाने से लोगों को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार मोहल्ला रायनपुर में तेज आंधी में दो विद्युत पोल व पेड़ टूटकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिससे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कई स्थानों पर विद्युत तारों के टूटने से बिजली गुल हो गई। श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार हाइवे पर तेज आंधी के चलते एक पेड़ टूटकर पिकअप गाड़ी के ऊपर गिर गया। हालांकि गाड़ी में सवार लोग बाल बाल बच गए। भैरवगंज व ग्राम सलारपुर में विद्युत पोल व तार टूटकर गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। आंधी व बारिश में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कबरई प्रतिनिधि के अनुसार मोहल्ला शास्त्री नगर में बजरंगबली मंदिर के समीप लगा वर्षो पुराना पेड़ टूटकर गिर गया। कुलपहाड़, बेलाताल, खरेला आदि स्थानों पर भी आंधी संग हुई बारिश ने तबाही मचाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed