फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Department sent two bills in one month

विभाग ने एक माह में भेजे दो बिल

Tue, 11 Aug 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Tue, 11 Aug 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Department sent two bills in one month
बिजली विभाग में अंधेरगर्दी मची है। हालत यह है कि विभाग के कर्मचारी न तो कभी रीडिंग लेने आते हैं और न ही रीडिंग के हिसाब से बिल भेजते है। लेकिन अभी विभाग ने एक ही माह में दो बार बिजली का बिल भेज दिया है। इसकी शिकायत एसडीओ से करने पर उन्होंने अगले महीने समायोजन करने की बात कह बिल जमा करा दिया है, लेकिन आज तक बिल माइनस नहीं किया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शुक्लानापुरा निवासी महेश्वरी प्रसाद शुक्ला ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि एक किलो. वाट के घरेलू कनेक्शन धारक को बिना कोई सूचना दिए  ही मीटरों का लोड बढ़ाकर दो किलोवाट कर दिया गया। जबकि घर का विद्युत भार एक किलोवाट ही है। उन्होंने बताया कि पुराने इलेक्ट्रानिक मीटर में रीडिंग 7410 थी, जिसका प्रार्थी ने भुगतान जमा कर दिया था। विभाग द्वारा नए मानक के अनुसार इलेक्ट्रानिक मीटर माह जून 2015 में लगाया गया। नए मीटर की रीडिंग 7328 है। इसलिए प्रार्थी का 82 यूनिट का बिल विभाग में अतिरिक्त जमा है, जिससे विभाग ने आज तक माइनस नहीं किया है। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को 3664 रुपये और 31 जुलाई को 14461 रुपये बिजली का बिल भेज दिया। एक माह में दो-दो बार अलग अलग अमाउंट के बिल भेजे जाने की महकमे द्वारा की गई अंधेरगर्दी की शिकायत जिलाधिकारी से कर मामले की जांच की मांग की है। जिस पर जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता को समस्या के निराकरण कराने के निर्देश दिए हैं। बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता का कहना है कि एक माह में दो बिल नहीं भेजे जाते हैं, फिर भी यदि ऐसा हुआ है तो जांच कराकर जायज बिल ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed