फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Demonstration of Bhakiyu for not getting crop insurance

फसल बीमा न दिए जाने से नाराज भाकियू का प्रदर्शन

Tue, 14 Jun 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Bhakiyu for not getting crop insurance
महोबा। किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग को लेकर भाकियू ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर फसल बीमा का लाभ दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र तिवारी के नेतृत्व में जनक सिंह परिहार, मानिकचंद्र, श्यामबिहारी, गंगाधीन, रामगोपाल शर्मा आदि ने डीएम मनोज कुुमार को सौंपे ज्ञापन में बताया कि किसान इस समय विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। श्रीनगर क्षेत्र के किसानों को दो साल से खराब हुईं फसलों की बीमा राशि नहीं मिली। जिससे किसान परेशान हैं। कई बार अधिकारियों व बीमा कंपनी से मांग की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने किसान को रबी व खरीफ फसलों के बीमा का भुगतान कराए जाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो भाकियू आंदोलन को मजबूर होगा। डीएम ने मामले की जांच कर फसल बीमा का लाभ दिलाए जाने का किसानों को भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed