फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Demands assurances over hunger strike

मांगों के आश्वासन पर अनशन खत्म

Sat, 25 Jun 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sat, 25 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Demands assurances over hunger strike
समझौते पर हस्ताक्षर करते एक्सईएन। - फोटो : अमर उजाला
मनमाना बिजली बिल भेजने और बिजली उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किए जाने के विरोध में 88 दिन से चल रहा बुंदेली समाज का अनशन शनिवार को लिखित समझौते के बाद समाप्त हो गया। बुंदेली समाज ने चेतावनी दी कि यदि एक माह के अंदर समझौते में लिखी गई शर्तों को पूरा नहीं किया गया तो बुंदेली समाज आमरण अनशन करेगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने एक साल पहले बिजली मीटर का लोड बढ़ा दिया था। जिससे बिजली का बिल बढ़कर आने लगा। वहीं लगाए गए कंप्यूटराइज मीटरों के तेजी से भागने के कारण भारी बिजली का बिल आ रहा था। बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी का विरोध अप्रैल से बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार के नेतृत्व में शुरू हुआ था। 88 दिन बाद शनिवार को उपजिलाधिकारी नंहकू, सीओ सदर धनंजय कुशवाहा और बिजली विभाग के एक्सईएन नंनू सिंह व एसडीओ राहुल ने अनशन स्थल पहुंचकर अनशनकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन


अनशनकारियों ने महोबा में लगाए गए मीटर बदले जाने, पूरी मीटर रीडिंग बिल में दर्शाए जाने, जब तक बिल संसोधित न हो जाएं उपभोक्ताओं को परेशान न करने, एक माह के अंदर सभी बिल संसोधित कि ए जाने, नगर के सभी वार्डों में रोस्टर के अनुसार समाधान केेंद्र खोले जाने, बिजली कटौती की सूचना अखबार में दिए जाने, बिजली बिल घोटाले की सीबीआई व उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की गई। इन शर्तों पर मौजूद अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। इसके बाद अनशनकारियों का अनशन खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed