{"_id":"650dd5e7394a77ff1d02c128","slug":"defective-transformer-should-be-replaced-within-24-hours-minister-in-charge-mahoba-news-c-225-1-mah1001-1724-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब ट्रांसफार्मर 24 घंटे के अंदर बदला जाए : प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब ट्रांसफार्मर 24 घंटे के अंदर बदला जाए : प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
महोबा। जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शुक्रवार को जिले के भ्रमण पर रहे। उन्होंने विकास भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता के साथ कराया जाए। प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों आदि को स्वच्छता ही सेवा के तहत कचरा मुक्त भारत की शपथ दिलाई।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि व्यापारियों की समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाए। उद्योगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए। ट्रांसफार्मर खराब होने पर 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदला जाए। प्रत्येक गोशाला में पौधरोपण कराया जाए। जगह चिन्हित कर नई गौशालाएं स्थापित की जाएं। दैवीय आपदा के पीड़ितों को तत्काल राहत राशि दी जाए। मंडी के अंडर बने चबूतरों को कब्जा मुक्त कराकर किसानों के बैठने के लिए उपलब्ध कराया जाएं। मंडी समिति की ओर से निर्मित आठ वर्ष पुरानी सड़कों की मरम्मत कराकर उन्हें गड्ढा मुक्त कराएं।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि वरासत के मामले प्राथमिकता के साथ निस्तारित कराए जाएं। कटी हुई पुलियों की मरम्मत व क्षतिग्रस्त पुलियों का शीघ्र नया निर्माण कराया जाए। सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। हर न्याय पंचायत में मेरी माटी मेरा देश से संबंधित भव्य कार्यक्रम कराए जाएं। जिस गांव में चार हजार से अधिक यूनिट हैं वहां दूसरी राशन दुकान स्थापित की जाए। सीएमओ से कहा कि सप्ताह में एक बार एक सीएचसी का निरीक्षण अवश्य कराएं। पात्र कृषक को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जाए। प्रभारी मंत्री ने किसानों को बीज किट व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को पत्र वितरित किए। इस दौरान एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, डीएम मृदुल चौधरी, एसपी अपर्णा गुप्ता, सीडीओ चित्रसेन सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।