{"_id":"a70d1c503d218f1bf944fdefa3c22f4b","slug":"debt-ridden-farmer-s-shock-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे किसान की सदमे से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबे किसान की सदमे से मौत
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहूकारों के कर्ज की चिंता और इस साल फसल की पैदावार न होने से
विज्ञापन
आहत किसान की सदमे से मौत हो गई है। परिजनों के मुताबिक साहूकार कर्ज
अदायगी के लिए दबाव बना रहे थे।
खन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम चिचारा निवासी बब्बू यादव (60) के पास 21 बीघा कृषि भूमि है जो बैंक और साहूकारों के यहां बंधक है। हाल ही में उसने अपनी फसल की कटाई मड़ाई से मिली उपज और उससे मिलने वाली आमदनी से कर्ज की अदायगी की बात कही थी, लेकिन इस साल प्रकृति की मार के चलते खेतों में बीज तक नहीं निकला। इधर साहूकारों के कर्ज अदायगी की चिंता बढ़ने लगी। कर्ज अदा न कर पाने से साहूकार कर्ज अदायगी के लिए दबाव बनाने लगे थे। मालूम हो कि भारतीय स्टेट बैंक महोबा से किसान बब्बू ने 2 लाख रुपये का लोन लिया था। इसके साथ ही स्थानीय साहूकारों से भी कर्ज ले रखा था। कर्ज की अदायगी को लेकर किसान अक्सर परेशान रहता था। शनिवार को तड़के सुबह वह घर में गश खाकर गिर गया, परिजनों ने देख उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास करने तभी उसने दम तोड़ दिया।