{"_id":"6086c15a8ebc3eb9222cbceb","slug":"death-sdm-chc-covid-19-cmo-mahoba-news-knp6254277111","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल बुखार का कहर, सात की और मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल बुखार का कहर, सात की और मौत
विज्ञापन
महोबा। जिले में कोरोना संक्रमण के साथ वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में सात और लोगों की तेज बुखार से मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी की ओपीडी सेवा बंद होने से सैकड़ों की संख्या में मरीज अपना इलाज प्राइवेट क्लीनिकों में करा रहे हैं। जिसमें तेज बुखार, पेट दर्द व खांसी, जुखाम के मरीजों की संख्या अधिक है।
जिले में 15 दिन से वायरल बुखार का कहर जारी है। हर घर में एक से दो मरीज बुखार व खांसी, जुखाम से पीड़ित हैं। शासन के आदेश पर अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी सेवाओं को अग्रिम आदेशों तक के लिए बंद कर दिया है। इस कारण इलाज के लिए मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा हैं। वहीं प्राइवेट क्लीनिकों में सुबह से ही मरीजों की लाइन लग जाती हैं। इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों में सर्वाधिक संख्या में तेज बुखार से पीड़ित लोगों की है।
जिले में 24 घंटे के अंदर तेज बुखार से कस्बा कबरई निवासी अर्पित (32), झारखंड निवासी ट्रक चालक मंसूर (38), राजेंद्र नगर कबरई निवासी वेदप्रकाश (58), भटीपुरा निवासी जावेद रसीद (49), मकानियांपुरा निवासी शमीम (65), बड़ीहाट निवासी (48) व पलका निवासी हेमराज (70) की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि सैकड़ों की संख्या में मरीज प्राइवेट क्लीनिकों में उपचार करा रहे हैं। दो दिन पहले वायरल बुखार से आठ लोगों की मौत हो चुकी है।