{"_id":"6086cdfc8ebc3e8dbd7bb6a9","slug":"death-hospital-advocate-covid-19-cmo-mahoba-news-knp6254584119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, 80 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, 80 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
महोबा। जिले में सोमवार को कोरोना से ग्रसित एक अधिवक्ता की मौत हो गई। जबकि 80 कोरोना पॉजिटिव मिले। जिन्हें एल-1 व एल-2 कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 818 पहुंच गई है। जबकि 27 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे।
सीएमओ डॉ. मनोजकांत सिन्हा ने बताया कि सोमवार को 1465 लोगों की एंटीजन जांच और 400 लोगों की आरटीपीसीआर जांच हुई। इसमें 80 कोरोना संक्रमित पाए गए। शहर के एक अधिवक्ता की कोरोना से मौत हुई है। महोबा में बने एल-1 अस्पताल में 16 और एल-2 अस्पताल में 36 लोगों का उपचार चल रहा है। जबकि 460 लोग होम क्वारंटीन हैं।
---
19 स्थानों पर वैक्सीनेशन आज
महोबा। जिले में 27 अप्रैल को वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोग जिन्हें अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है, वे नजदीकी केंद्र में पहुंचकर टीकाकरण करा सकते हैं। सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल के दो केंद्रों के अलावा बजरिया, भटीपुरा, सीएचसी चरखारी, पीएचसी खरेला, कुड़ार, नौसारा, पनवाड़ी, पिपरी, घुटई, बुढ़ेरा, जैतपुर, अजनर, पुरवा पनवाड़ी, कुलपहाड़, कबरई, श्रीनगर व अतरार में कोरोना टीका लगाया जाएगा। (संवाद)