{"_id":"61e6fd6e8df7930300347f49","slug":"deadly-cold-two-including-innocent-die-mahoba-news-knp676052557","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हुई ठंड, मासूम समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हुई ठंड, मासूम समेत दो की मौत
विज्ञापन
अलाव जलने के दौरान लोगों के साथ ठंड से राहत लेते पशु।
- फोटो : MAHOBA
महोबा/कबरई। भीषण ठंड व सर्द हवाएं जानलेवा हो गई है। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पूरे दिन लोग आग का सहारा लेकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। ठंड से पशु-पक्षी भी बेहाल है। मंगलवार को ठंड की चपेट में आने से मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई।
बीते एक सप्ताह से ठंड पूरे सबाब पर है। मंगलवार को सुबह से ही पूरा जिला कोहरे की चादर से ढका रहा। जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दोपहर 12 बजे कोहरा छंटने पर हल्की धूप निकली। जिससे लोगों ने कुछ राहत महसूस की लेकिन लगातार सर्द हवाएं चलने से गलन बरकरार रही।
शाम ढलते ही एक बार फिर ठंड जोर पकड़ गई। जिससे सात बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और लोग घरों में दुबके रहे। जगह-जगह सार्वजनिक स्थानों पर जल रहे अलाव से राहगीर व गरीब वर्ग के लोग आग सेकते नजर आए।
विज्ञापन
कस्बा कबरई के गांधीनगर निवासी गंगाराम कुशवाहा (32) पहाड़ में मजदूरी का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार को वह गंज स्थित पहाड़ में काम करने गया था। देर शाम वापस लौटने पर खाना खाकर सो गया। रात के समय अचानक सीने में दर्द होने और हाथ-पैर अकड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए।
जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना से मृतक की पत्नी उर्मिला, दो पुत्रियों मेनका व सतरूपा और पुत्र सुमित का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इसी तरह हमीरपुर जनपद के गोरी बदनपुर गांव निवासी शिवपूजन का डेढ़ वर्षीय पुत्र राज दो दिन पहले ठंड की चपेट में आ गया। मंगलवार को परिजन उ
से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी मौत हो गई। फूफा मुन्नालाल ने बताया कि ठंड लगने से बच्चे की हालत बिगड़ी और मौत हो गई।
भीषण ठंड के चलते मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल पहुंच रहे मरीजों में सर्वाधिक लोग उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित आ रहे है। बच्चों में निमोनिया की शिकायत मिलने पर उनका उपचार भर्ती कर किया जा रहा है।
मंगलवार को उल्टी-दस्त से पीड़ित राजू, गुड़िया, शिवम, हीराबाई समेत छह लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने बच्चों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों से पूरी तरह ढककर रखने की सलाह दी है।