{"_id":"5ef3d15f4c40f68da6b457472273f295","slug":"dbango-on-payment-to-the-je-smoke-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान न करने पर दबंगो ने जेई को धुना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान न करने पर दबंगो ने जेई को धुना
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा
Updated Mon, 17 Aug 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
लघु सिंचाई विभाग में दबंगों ने एक अवर अभियंता की कार्यालय में घुसकर पिटाई कर दी। इससे गुस्साए इंजीनियर्स डिप्लोमा महासंघ ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है, साथ ही मंगलवार को लघु सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल किए जाने का निर्णय लिया है।
लघु सिंचाई विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात अरुण सिंह कार्यालय में कामकाज कर रहे थे। तभी चार लोगों ने कूप निर्माण का भुगतान कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। नियम विरुद्ध होने से जेई द्वारा मना करने व भुगतान करने से इंकार करने से गुस्साए दबंगों ने जेई की कार्यालय के अंदर जमकर मारपीट की। अवर अभियंता अरुण सिंह ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। कोतवाली प्रभारी शिवशंकर शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच उपरांत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर इंजीनियर्स डिप्लोमा महासंघ ने मुकदमा दर्ज न होने पर आंदोलन की धमकी दी है। वहीं लघु सिंचाई विभाग ने कार्य बहिष्कार किए जाने की घोषणा की है।