फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Day two officers absent in Tehsil salary cut

तहसील दिवस में अनुपस्थित पर दो अफसरों का वेतन काटा

Wed, 20 Jan 2016 12:30 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला महोबा।
ब्यूूराे/अमर उजाला महोबा। Updated Wed, 20 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Day two officers absent in Tehsil salary cut
 जिला स्तरीय तहसील दिवस में दो अधिकारियों में अनुपस्थित रहने पर डीएम ने कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। साथ ही लघु सिंचाई विभाग के अभियंता द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर वेतन रोके जाने की कार्रवाई की। जिलाधिकारी ने सात दिन के अंदर तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को सदर तहसील में जिला स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जहां पर आईं 83 शिकायतों में से  सिर्फ चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

 शेष शिकायतों का सात दिनों के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। तहसील दिवस में लघु सिंचाई विभाग के अभियंता सीके चौधरी और जल निगम में अधिशाषी अभियंता एसके सिंह के एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने साथ ही लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता द्वारा कार्य में लापरवाही बरते जाने पर अग्रिम आदेशों तक उनके वेतन पर रोक लगा दी। ग्राम जुझार निवासी लखन अहिरवार ने बताया कि मनरेगा से इंदिरा आवास के निर्माण में 90 दिन मजदूरी करने पर 60 दिन का ही भुगतान किया गया। उन्होंने बकाया मजदूरी दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम बरी निवासी हरीराम ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि एक वर्ष से बिजली विभाग द्वारा मनमाना बिल भेजा जा रहा है। बरी गांव के ही रामबाबू, कल्लू, रामदीन ने शिकायती पत्र में बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बनाई सूची में उनका नाम शामिल नही किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले तहसील दिवसों के विभिन्न विभागों की जिन 36 शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ है उनका शीघ्र ही निस्तारण किया जाए। अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed