फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Daughter and son in law killed by beating

बेटी और दामाद को पीट पीटकर मार डाला

Fri, 29 May 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Fri, 29 May 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Daughter and son in law  killed by beating
मर्जी के बगैर शादी करने से बौखलाए पिता ने बुधवार की रात बेटी और दामाद की लाठी से पीट पीटकर हत्या कर दी। हत्यारोपी पिता ने बेटी की ससुराल में जाकर वारदात को अंजाम दिया। चीख पुकार सुनकर घरवाले और ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर फरार हो चुका था।  पुलिस अधीक्षक केके गहलौत और अपर पुलिस अधीक्षक डा. रामयश ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई प्रेम कुमार की तहरीर पर आरोपी उत्तम सिंह पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के ग्राम श्याम का खोड़ा (मुढेरी) निवासी उत्तम सिंह पुत्र प्यारे लाल खेती, किसानी करके अपने परिवार का पेट पालता था। उसने बेटी काजल (19) का रिश्ता मध्यप्रदेश में छतरपुर के ग्राम चितहरी में तय किया था। लेकिन काजल चितहरी में शादी करने को तैयार नहीं थी। पिता ने दबाव बनाया तो वह गत 19 अप्रैल को अपने चचेरे जीजा चंद्रभान के साथ उसके घर श्रीनगर थानाक्षेत्र के ग्राम बिलरही गुप्ता खोड़ा चली गई। बात सिर्फ काजल के घर से चले जाने तक सीमित नहीं रही। काजल ने 30 अप्रैल को महोबा शहर स्थित टूरिस्ट बंगला में लोधी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में चचेरे जीजा चंद्रभान राजपूत (22) के साथ शादी कर ली। इस घटना से काजल और चंद्रभान के बीच प्रेम प्रसंग उजागर हुए। बकौल पुलिस, काजल के इस कदम से बौखलाए पिता ने उसे और उसके पति को ठिकाने लगाने की धमकी दी थी। किंतु समाज के लोगों ने पंचायत कराके मसले को शांत करा दिया था। 27 दिन बाद 27 मई को काजल का पिता उत्तम सिंह बहाने से उसकी ससुराल गुप्ता खोड़ा आ गया। बुधवार की रात करीब दो बजे उत्तम ने घर के दरवाजे के सामने एक साथ लेटे बेटी और दामाद पर लाठी से हमला कर दिया। सिर पर वार करने से दो बार में ही दोनों निढाल हो गए। चीख पुकार और शोर सुनकर घर वाले और ग्रामीण दौड़े लेकिन हमलावर फरार हो चुका था। घायल काजल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दामाद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed