{"_id":"639f56a74602957b2822c104","slug":"daroga-ka-riswat-mahgte-audio-viral-mahoba-news-knp7341933141","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दरोगा का 40 हजार रुपये रिश्वत मांगते ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दरोगा का 40 हजार रुपये रिश्वत मांगते ऑडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। थाना महोबकंठ के टिकरिया गांव में सीमा विवाद को लेकर किन्नरों के एक गुट के साथ मारपीट के मामले को निपटाने के नाम पर थाने में तैनात दरोगा का 40 हजार रुपये रिश्वत मांगते ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
टिकरिया गांव में एक युवक की शादी के बाद विदा होकर दुल्हन आने पर 13 दिसंबर को बधाई पूजन चल रहा था। तभी अलीपुरा हरपालपुर की किन्नर जूली अपनी टीम के साथ नजराना मांगने टिकरिया गांव गई थी। इसी दौरान दूसरे गुट के किन्नर वहां पहुंच गए और अपना सीमा क्षेत्र बताते हुए मारपीट कर दी थी। पीड़ित किन्नर की तहरीर पर ममता, रीना, रेशमा व राधा किन्नर के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे ऑडियो में मामले की जांच कर रहे महोबकंठ थाने में तैनात उप निरीक्षक आरोपी पक्ष की एक किन्नर से बात कर रहे हैं। जिसमें राजीनामा कराने के नाम पर 40 हजार रुपये और घायल किन्नर को 15 हजार रुपये दिए जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। वायरल ऑडियो की जांच कराई जा रही है। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।