{"_id":"5ff0b1b38ebc3e3f7d1e2451","slug":"dance-quiz-mahoba-news-knp603626671","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवारी नृत्य में हैरतअंगेज कारनामे देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवारी नृत्य में हैरतअंगेज कारनामे देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। विकासखंड जैतपुर के ग्राम पंचायत लाड़पुर में शनिवार को दीवारी नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें 12 से अधिक गांव की दीवारी नृत्य टीमों ने बुंदेली कला का प्रदर्शन किया। कलाकारों के हैरतअंगेज कारनामे देखकर दर्शक दांतों तले अंगुलियां दबाने को मजबूर हो गए। दीवारी नृत्य की बेहतर कला का प्रदर्शन करने पर दादरी टीम को विजेता चुना गया।
ग्राम पंचायत लाड़पुर में न्याय पंचायत स्तरीय दिवारी नृत्य प्रतियोगिता को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। प्रतियोगिता में दादरी, अतरपठा, लाडपुर, मोहारी, खोनरिया समेत एक दर्जन टीमों ने हिस्सा लिया। विभिन्न गांव से आईं टीमों ने लाठी चलाकर कला का प्रदर्शन किया। दादरी की टीम ने दीवारी नृत्य के दौरान हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। लाठी के सहारे से सिर रखकर उल्टा खड़े होने की कला देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। यहां चरखारी विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत ने कहा कि दीवारी नृत्य के आयोजन का मकसद बुंदेली कला व संस्कृति को जीवंत रखना है। दीवारी नृत्य में प्रथम स्थान हासिल करने वाली दादरी टीम को शील्ड व 5,100 रुपये की नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया, जबकि दूसरा स्थान पाने वाली कुलपहाड़ टीम को 2,100 और तीसरे स्थान पर रही। अतरपठा टीम को 1,100 रुपये की नगद धनराशि व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रामस्वरूप श्रीवास, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चरखारी नृपत सिंह, प्रशांत सोनी, गजराज सिंह, जेपी सोनी, ओमप्रकाश, सुनील चंदेल, गीता राजपूत, अशोक चंदेल समेत कई गांव से आए ग्रामीण मौजूद रहे।