फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dance , party and welcome the New Year

डांस, पार्टी कर किया नव वर्ष का स्वागत

Thu, 01 Jan 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महाोबा ।
अमर उजाला ब्यूरो महाोबा । Updated Thu, 01 Jan 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Dance , party and welcome the New Year
नए साल के स्वागत में किसी ने पक्षी विहार में पक्षी की अठखेलियां देखी तो कई मित्रों ने विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल खजुराहो में नये साल का जश्न मनाया। जिले के विजय सागर पर्यटक स्थल में सुबह से ही नवयुवक और नवयुवतियों के अलावा परिवार सहित लोगों ने पहुंचकर नए साल का आनंद लिया। देर रात शुरू हुई पार्टियां सुबह खत्म हुई। वहीं नगर के गली - मोहल्लों में भी डीजे की धुनें गंजने लगी। शहर के मोहल्ला भटीपुरा, नैकानापुरा, सुभाष नगर, मलकपुरा, हवेली दरवाजा, ऊदल चौक सहित कई मोहल्लाें में नवयुवक रात भर डीजे की धुनाें पर थिरकते रहे। वहीं युवकों ने केक काटकर नये साल की खुशियां बांटी।
विज्ञापन

वहीं रात 12 बजते ही चारों ओर ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की गूंज के साथ  पटाखाें की आवाजें गूंज उठीं। लोगाें ने जोश के साथ नए साल का स्वागत किया और एक दूसरे को नए साल की बधाई दी। लोगों ने सेलफोन और सोशल नेटवर्किंग साइट्स के माध्यम से अपनों को संदेश भेजकर नये साल की बधाई दी। वहीं बच्चाें ने ग्रीटिंग देकर नये  साल की शुभकामनाएं दीं। वहीं गुरुवार को पूरा दिन लोगों ने मूवी देखकर, पर्यटन स्थलों में जाकर गुजारा। वहीं नये साल पर मंदिरों में भी लोगों की खासी भीड़ रहीं। शहर के बड़ी चंद्रिका मंदिर, छोटी चंद्रिका मंदिर, बजरंग बली मंदिर, कंठेश्वर, बलखंडेश्वर मंदिर, द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर सहित तमाम मंदिरों में  लोगों ने पूजा अर्चना कर नव वर्ष के अच्छे होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed