फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   cultural

मां शैलपुत्री की आराधना कर मांगी सुख समृद्धि

Fri, 08 Oct 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
cultural
महोबा। शारदीय नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना कर सुख-समृद्घि की कामना की। देवी भक्तों ने मंगल कलश स्थापित कर नौ दिन का व्रत शुरु किया। मंदिरों में पूरे दिन मां का जयकारा गूंजता रहा।
विज्ञापन

मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर, छोटी चंद्रिका मंदिर, विन्ध्यवासिनी, चकौटा देवी मंदिर, गायत्री मंदिर, शारदा देवी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों भोर से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना कर मनौती मांगी। साधकों ने जवारा बोकर नौ दिवसीय व्रत शुरु किया। सबसे ज्यादा भीड़ बड़ी चंद्रिका मंदिर में रही। चरखारी संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार मां मदारन देवी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन भक्तों की भारी भीड़ जुटी। भक्तों ने मां की पूजा-अर्चना कर परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के पहले दिन शहर में डेढ़ सैकड़ा से अधिक स्थानों पर पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। गाजे-बाजे के साथ भक्त मां का जयकारा लगाते हुए प्रतिमाएं पंडाल स्थल ले गए। जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं की स्थापना कराई गई। नौ दिन तक चलने वाले पर्व में दुर्गा पंडालों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सुबह-शाम आरती के समय भक्तों की भीड़ जुटेगी। प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन के साथ पर्व मनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरखारी। कोतवाली परिसर में नवरात्र व दशहरा पर्व को लेकर सीओ उमेशचंद्र की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी शशिकुमार पांडेय ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन के अनुसार सभी धार्मिक कार्य कराए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed