{"_id":"6037e4078ebc3ee8f9761af8","slug":"cultural-mahoba-news-knp6141435179","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा के पहले दिन निकली भव्य कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथा के पहले दिन निकली भव्य कलश यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। कस्बा स्थित जैन मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं।
जैन मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा गांधीनगर, मुख्य बाजार होते हुुए मराठी स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। कथा परीक्षित राजेंद्र त्रिपाठी व उनकी पत्नी सुमन त्रिपाठी सिर पर भागवत ग्रंथ लेकर चल रहे थे।
इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, चेयरमैन मूलचंद्र कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन शिवपाल तिवारी, सुशील त्रिपाठी, शिवकुमार त्रिपाठी, मयंक तिवारी, सुखलाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, खन्ना कस्बा के सिद्ध बाबा स्थान पर गुरुवार को मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह व उनकी पत्नी निवर्तमान प्रधान सुमन सिंह ने हवन पूजन कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्ति की स्थापना कराई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान शालू सिंह, रामरतन कुमुद, देव सिंह, रतीभान, शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।