{"_id":"67b76f7c2c3d5f123b03e796","slug":"crusher-accountant-dies-after-being-hit-by-truck-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-112498-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ट्रक की चपेट में आने से क्रशर मुनीम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ट्रक की चपेट में आने से क्रशर मुनीम की मौत
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार क्रशर मुनीम की मौत हो गई। हादसे का मुख्य कारण अवैध कट बना। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
कस्बा कबरई के रानी लक्ष्मीबाईनगर निवासी इरफान (55) स्टेशन रोड स्थित क्रशर प्लांट में मुनीम थे। बृहस्पतिवार दोपहर वह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी स्टेशन मोड़ के पास बने अवैध कट से निकलते समय बांदा की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारकर कुचल दिया। इससे इरफान गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया गया। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों का अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को कब्जे में लिया गया है।