फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cruiser-auto collision, seven injured including three students

क्रूजर-आटो की टक्कर, तीन छात्रा समेत सात घायल

Wed, 10 Jan 2018 11:49 PM IST
mahoba
mahoba Updated Wed, 10 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार क्रूजर सवारी गाड़ी ने आटो में टक्कर मार दी। दुर्घटना में आटो सवार तीन छात्राएं समेत सात लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में सभी घायलों को यूपी 100 से जिला अस्पताल लाया गया। जहां दो लोगों की हालत नाजुक बनी है। दुर्घटना के बाद चालक क्रूजर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचपहरा के बीएसएनएल टावर के निकट अनियंत्रित हुई क्रूजर से आटो टकरा गई। जिसमें आटो में सवार राजकीय इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा अर्चना (16) पुत्री कालीचरन, नेहा (18) पुत्री रामरतन, पूजा (17) पुत्री मुन्नी घायल हो गई। इसके अलावा ग्राम पचपहरा निवासी शिव बालक (55), मानसिंह (50) व मुन्ना समेत सात लोग घायल हो गए। जहां शिवबालक और अर्चना की हालत नाजुक है। दुर्घटना के बाद क्रूजर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रूजर गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


वहीं अन्य घटना में कबरई रोड में भाई के साथ बाइक से जा रही सोनिया (17) पुत्री रतन निवासी बघवा कबरई को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed