{"_id":"ad594dde3d61870d47f2e80468f705d1","slug":"crowds-thronging-to-see-the-decorations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारावफात की सजावट देखने उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारावफात की सजावट देखने उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 06 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारावफात पर्व पर शहर में जगह-जगह आकर्षक सजावट की गई। रविवार की रात को
विज्ञापन
जुलूस-ए-मोहम्मदी खत्म होने के बाद सजावट देखने जगह-जगह भारी भीड़ जुटी।
पूरी रात शहर की गलियां और चौराहे गुलजार रहे। पूरा शहर बिजली की रोशनी से
जगमग रहा।
पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर शहर की सड़कों के दोनों तरफ बांस बल्लियां गाड़कर सजावट की गई। भीतरकोट में आर्टीफीशियल मीनार, गुंबद बनाकर की गई सजावट आकर्षण का केंद्र रही।
ऊदल चौक, काजीपुरा, सुभाष चौक, भटीपुरा में पंडाल लगाकर सजावट की गई। सजावट देखने को रात आठ बजे से ही महिलाएं घरों से निकल पड़ीं। रात 11 बजे तक कड़ाके की ठंड होने के बाद भी सजावट देखने वालाें की भीड़ कम नहीं हुई। रात में भी सड़काें पर खासी चहल पहल दिखाई दी।