{"_id":"57fe6d2d4f1c1b8e1528f04a","slug":"youths-went-on-a-rampage-at-the-crossroads-beatings","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहे पर युवकों ने मचाया उत्पात, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौराहे पर युवकों ने मचाया उत्पात, मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 12 Oct 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
शहर के आल्हा चौक पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक दूसरे के साथ मारपीट व गाली-गलौज कर खूब उत्पात मचाया। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल ने चार युवकों को दबोच लिया जबकि तीन अन्य भागने में कामयाब रहे। मामले में सात लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। शहर के आल्हा चौक में
मंगलवार की रात करीब 10 बजे आधा दर्जन से अधिक युवक उत्पात मचाते हुए एक दूसरे को पीट रहे थे। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले लोगों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडी चौराहे से गश्त कर पुलिस फोर्स के साथ लौट रहे शहर कोतवाली जेपी यादव आल्हा चौक
पहुंच गए। पुलिस ने चार युवकों को पकड़ लिया जबकि अन्य युवक भाग निकले। पकड़े गए नवाब मंसूरी, सवाब मंसूरी, रहीश व समीम निवासी मोहल्ला कल्याण सागर के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। मौके से भागे इश्हाक खां, राजू, शानू आदि की पुलिस तलाश कर रही है।