{"_id":"587cfbac4f1c1b233aefe6b9","slug":"tried-to-abduct-the-girl-with-bike-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने की बालिका को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने की बालिका को अगवा करने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
बरालोकपुर के पास युवक की दुर्घटनाग्रस्त बाइक ।
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुझार में पिता के साथ खेत गई नौ वर्षीय बालिका को दो बाइक सवार युवकों ने अगवा करने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। किसानों ने आरोपी को थाना पुलिस के सुपुर्द करते हुए मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी है।
ग्राम जुझार निवासी बंदी पुत्र गनेशा यादव रविवार की शाम अपनी नौ वर्षीय पुत्री अंजली और सात वर्षीय पुत्र शिल्लू के साथ खेत गया था। जब वह खेत मेें काम करने लगा। तभी बाइक में सवार दो युवक वहां पहुंचे और खेत की मेड़ पर खेल रही अंजली को जबरन खींचकर बाइक में बैठाने का प्रयास किया।
अंजली के शोर मचाते हुए भागने लगी तो बाइक सवारों ने पीछा किया। इस दौरान शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर आ गए और बाइक सवार एक युवक को पकड़ लिया। दूसरा मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को थाने ले आई। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना कबरई में सौंप दी है। थाना प्रभारी अमित भड़ाना का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पकड़े गए युवक से घटना के विषय में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।