{"_id":"5aeb4f544f1c1be2798b7a3d","slug":"tractor-driver-beaten-to-death-for-not-paying-gunda-texts","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडाटैक्स न देने पर ट्रैक्टर चालक को पीटकर नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुंडाटैक्स न देने पर ट्रैक्टर चालक को पीटकर नगदी लूटी
mahoba
Updated Thu, 03 May 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
महोबा। थाना कबरई के सुरहा पुलिस चौकी के समीप दबंगों ने डस्ट से भरी ट्रैक्टर ट्राली को रोककर गुंडा टैक्स मांगा। पैसे देने से मना करने पर दबंगों ने चालक को पीटकर जेब में पड़ी नगदी लूट ली और साथी को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस चौकी को दी। गुरुवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
हमीरपुर जिले के थाना मुस्करा क्षेत्र के ग्राम तगारी निवासी शिवसेना के जिला उप प्रमुख हमीरपुर अशोक कुमार तिवारी ने प्रदेश उप प्रमुख महंत रतन ब्रह्मचारी के साथ पुलिस अधीक्षक एन कोलांची को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि सुरहा पुलिस चौकी के समीप आधा दर्जन से अधिक लोग सड़क से निकलने वाले गिट्टी व मौरंग लदे ट्रकों और ट्रैक्टरों से गुंडा टैक्स की वसूली करते है। घर की मरम्मत के लिए एक मई की रात उसका पुत्र अग्नेश तिवारी अपने साथी छोटू के साथ ट्रैक्टर ट्राली में डस्ट लेकर घर लौट रहा था। तभी सुरहा पुलिस चौकी के समीप बाइक सवार दबंगों ने ट्रैक्टर रोक लिया और एक हजार रुपये गुंडा टैक्स की मांग की। पैसे न देने पर ट्रैक्टर को लाठी डंडों से हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया। उसकी जेब में पड़ी 700 रुपये की नगदी लूट ली। चौकी में शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।