फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The passers-by found dead near railway track

रेलवे ट्रैक पर पास ही पास पड़े थे युवक व वृद्ध के शव

Tue, 09 May 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला/महोबा
अमर उजाला/महोबा Updated Tue, 09 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
The passers-by found dead near railway track
जांच करती पु‌ल‌िस - फोटो : अमर उजाला
झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर पिपरी पुल के समीप 100 मीटर के अंदर एक युवक और वृद्ध के  शव मिलने पर सनसनी फैल गई। शवों के छत-विछत होने पर लोगों में हत्या करके फेंके जाने की अफवाह फैल गई। पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की और दोनों शवों की शिनाख्त कराई। परिजनों ने हत्या करने जैसे कोई भी आरोप नहीं लगाए हैं।   
विज्ञापन


एक शव की शिनाख्त गड़ौरा गांव निवासी ऊदल अहिरवार के बेटे पूरन (37) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि पूरन शराब का आदी था। जिससे आए दिन घर में विवाद होता था। रविवार रात परिजनों से बिना बताए पूरन घर से निकल गया और ट्रेन से कटकर जान दे दी।
विज्ञापन


ट्रैक पर चंद कदम दूरी पर मिले दूसरे शव की शिनाख्त चार घंटे बाद हो सकी। उसके पास से महोबा से हरपालपुर का टिकट और एक मोबाइल मिला। मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। उसकी शिनाख्त बृजगोपाल (62) निवासी ग्राम नवरिया हरपालपुर के रूप में हुई। माना जा रहा है कि वृद्ध चलती ट्रेन से ट्रैक पर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष महोबकंठ उमापति मिश्रा का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed