{"_id":"578e66f34f1c1b1d7fc4b7fe","slug":"the-father-was-murdered-twin-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने की थी जुड़वा बच्चियों की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने की थी जुड़वा बच्चियों की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले ग्राम गुढ़ा में दुधमुंही बच्चियों की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जुड़वा बच्चियों का हत्यारा उनका पिता ही निकला। मंगलवार को पुलिस ने बेटियाें के हत्या के मामले में पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थाना अजनर के ग्राम गुढ़ा निवासी सुखदयाल शराब का आदी था। जिसे लेकर आए दिन उसका पत्नी शहोदरा से विवाद होता था। पति के शराब न छोड़ने पर कुछ दिन पहले उसकी पत्नी पांच माह की जुड़वा बेटी गीता और रीता को छोड़कर मायके चली गई थी। फोन पर कई बार बुलाने के बाद भी पत्नी के घर न लौटने पर 17 जुलाई को सुखदयाल ने गला दबाकर अपनी बेटियों की हत्या कर दी थी। मायके से लौटी पत्नी शहोदरा ने हत्या की रिपोर्ट अपने पति सुखदयाल के खिलाफ थाना अजनर में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को सुखदयाल को गिरफ्तार कर जब सख्ती से पूछताछ की, तो उसने घटना करना कबूल लिया। सुखदयाल ने बताया कि उसने साड़ी के पल्लू को फाड़कर बच्चियों का गला दबाया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त किया गया साड़ी का पल्लू की बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन