{"_id":"57263e7a4f1c1b56035cd25a","slug":"the-couple-lives-with-fire-in-domestic-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में आग लगाकर दंपति ने दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू विवाद में आग लगाकर दंपति ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sun, 01 May 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
घर में बैठा गमगीन परिवार और बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कबरई के ग्राम पिड़ारी में पति से विवाद होने से दुखी पत्नी ने आग लगा ली। पत्नी को आग की लपटों से घिरा देख पति ने भी आग लगा ली। जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर हालत में मेडिकल कालेज झांसी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्राम पिड़ारी निवासी सुखराम (28) पुत्र गुड्डू प्रजापति शनिवार को पत्नी चंद्रकली को मायके से लेकर आया था। रविवार सुबह चंद्रकली (26) का किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। जिससे दुखी होकर चंद्रकली ने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। पत्नी को आग की लपटों से घिरा देखकर पति ने भी आग लगा ली। जिससे दोनों गंभीर रुप से झुलस गए।
मोहल्लावासी जब तक आग पर काबू पाते चंद्रकली की मौत हो चुकी थी। पड़ोसी और परिजन सुखराम को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दंपति की मौत से उनके तीन छोटे बच्चे नरेंद्र, लक्ष्मी, ज्योति बिलख रहे हैं। सुखराम के वृद्घ पिता बच्चों को लिपटा लिए। बोले अब बच्चों की परवरिश कैसे होगी।