फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The bride refused to marry the bridegroom

दूल्हा बदलने से किया था युवती ने शादी से इंकार

Mon, 12 Mar 2018 11:39 PM IST
mahoba
mahoba Updated Mon, 12 Mar 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
अजनर महोबा। ग्राम इन्द्रहटा में एक शादी समारोह में दूल्हा बदला जाने से वधू पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया और दुल्हन ने जयमाला डालने से इंकार कर दिया। जिससे सोमवार को सारा दिन हंगामा चलता रहा। कई बार पंचायतें होने के बाद भी कोई निर्णय नहीं निकला जिससे बाराती बैरंग लौट गए। दोनों पक्षों के बीच शादी को लेकर सारा दिन तनातनी का माहौल बना रहा। जिससे वधू पक्ष ने बारातियों को खान पान तक के लिए नहीं पूछा। बाराती बिना खाये पिये गांव के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


थाना अजनर के ग्राम इंद्रहटा निवासी जगदीश अहिरवार ने अपनी पुत्री तेजकुंवर का विवाह जनपद टीकमगढ़ के ग्राम आलमपुरा निवासी बारेलाल अहिरवार के पुत्र धर्मेंद्र अहिरवार से तय कर दिया था। शादी से पहले वधू पक्ष के लोगों को दूसरा लड़का दिखाया गया था। जिसका रंग साफ था जबकि शनिवार की रात को आई बारात के घूमने के बाद शादी की रश्मों का कार्यक्रम शुरु हुआ। टीका होने के बाद जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। लड़के ने लड़की को जयमाला डाल दी। लेकिन लड़की ने जैसे ही जयमाला डालनी चाही। उसी समय दूल्हा बदला देख लड़की विदक गई और उसने जयमाला डालने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को सारा दिन शादी घर व गांव में अफरा तफरी का माहौल रहा। दोनों पक्षों के लोग समझौता कराने के लिए प्रयास करते रहें। लेकिन बात नहीं बनी। लड़की के पिता जगदीश ने बताया कि शादी से पहले हम लोगों ने दूसरा लड़का देखा था और हमने बेटी को भी उसकी फोटो दिखाने के साथ लड़के के बारे में बताया था। लेकिन बारात में दूल्हा बदलकर आने के कारण रिश्ता तोड़ दिया गया। बाद में हम दोनों पक्षों ने आपस में शादी न करने का समझौता किया। अब लड़की की दूसरे स्थान पर शादी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed