{"_id":"58c190374f1c1b5e3ddc63f7","slug":"stole-goods-worth-lakhs-from-lock-up-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़ मकान से लाखों का सामान चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़ मकान से लाखों का सामान चुराया
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Thu, 09 Mar 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के मोहल्ला सुभाषनगर में संजीव कुमार शुक्ला के मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुरा लिया और गेट बंद करके चले गए। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने गेट का ताला टूटा देख मकान मालिक को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर छानबीन शुरू कर दी है।
मोहल्ला सुभाषनगर (जेल के पास) निवासी संजीव कुमार का घर है। वह पूरे परिवार के साथ तीन दिन पहले खेतों में मटर की कटाई कराने गए थे। मकान के अंदर के कमरों में ताला लगाने के बाद उन्होंने मेनगेट में भी ताला लगा दिया था।
इससे चोरों को पता चल गया कि मकान मालिक नहीं है और उन्होंने गुरुवार रात गेट का ताला तोड़ने के बाद कमरे का भी ताला तोड़ दिए। कमरे में रखी अलमारी व बक्सों से सोने चांदी के जेवरात, 25 हजार रुपये नगद व कीमती वस्त्र, चांदी की कटोरियां और चम्मच सहित अन्य सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
जाते समय उन्होंने गेट बंद कर दिया। गुरुवार को पड़ोसी ने ताला टूटा देख गृहस्वामी को सूचना दी। सूचना मिलने पर घर आए संजीव ने कमरे में देखा तो सारा सामान बिखरा और अलमारी बक्से का ताला भी टूटा था। संजीव के मुताबिक चोर अलमारी में रखा सोने की दो जंजीरे, झुमकी, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी और चांदी के जेवरात उठा ले गए हैं। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।