फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Police arrested three car robbers

तीन कार लुटेरों को पुलिस ने दबोचा

Tue, 27 Jun 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। महोबा
अमर उजाला ब्यूरो। महोबा Updated Tue, 27 Jun 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Police arrested three car robbers
पकड़े गए कार लुटेरे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महोबा।
विज्ञापन

एक पखवारा पहले लूटी गई कार के मामले में पुलिस ने सोमवार देर रात दबिश देकर तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से कार व दो तमंचे बरामद किया है। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

बीती 15 जून को झांसी से हरपालपुर(मध्यप्रदेश) जाने के लिए बदमाशों ने कार किराए पर की थी। यहां पहुंचने पर उन्होंने चालक से कहा कि दो किमी और आगे जाना है। कार के महोबा के महोबकंठ थाना क्षेत्र पहुंचने पर बदमाशों ने चालक रामजी को पीटकर नीचे फेंक दिया और कार लेकर भाग गए। इस संबंध में पीड़ित चालक ने थाना महोबकंठ में चार लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से थाना पुलिस लुटेरों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही थी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी के निर्देश पर तीन टीमें गठित की गई। इसमें थानाध्यक्ष महोबकंठ उमापति मिश्रा, एसआई बैजनाथ तिवारी, शिवशरण शर्मा, सर्विलांस प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अच्छेलाल, कांस्टेबल वीरेंद्र प्रताप, अरुण कुमार आदि पुलिस कर्मियों को दबिश के लिए लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने सोमवार देर रात महोबकंठ क्षेत्र के दुलारा तिराहा के पास से लूटी गई कार के साथ आरोपी रवि राजपूत निवासी चिकासी हमीरपुर, आनंद उर्फ अन्नू, महेश राजपूत निवासी मझगवां हमीरपुर को पकड़ लिया। जबकि मझगवां हमीरपुर निवासी आशीष भाग गया। बदमाशों के पास से दो तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed