{"_id":"575710844f1c1b66039c5154","slug":"not-to-evacuate-the-house-to-the-couple-dragged-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान खाली न करने पर दंपति को सड़क पर घसीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान खाली न करने पर दंपति को सड़क पर घसीटा
अमर उजाला महोबा
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
घायलों को पुलिस जीप से अस्पताल ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
थाना खन्ना में एक मकान मालिक ने एक किराएदार दंपति और उनके बच्चों पर पर जमकर कहर बरपाया। अपने साथियों के साथ मिलकर पहले तो पूरे परिवार को पीटा बाद में एक किमी घसीटते हुए शमशान घाट फेंक आए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को थाने ले आई। करीब आधा घंटे तक घायल दंपति थाने में ही तड़पते रहे। बाद में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
हमीरपुर जिले के कस्बा मौदहा निवासी पप्पू पठान की पत्नी रानी डिग्री कालेज, कुछेछा में प्रवक्ता पद पर तैनात है। पप्पू अपनी पत्नी व तीन मासूम बच्चों के साथ महोबा जिले के कस्बा खन्ना में गंगा राजपूत के मकान में किराए से रहते हैं। दो माह पूर्व मकान खाली करने को लेकर मकान मालिक व पप्पू के बीच विवाद हुआ था। पप्पू का कहना था कि उधार ली गई 30 हजार की रकम व जेवर वापस करने पर वह मकान खाली कर देगा।
तब पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी। मंगलवार की सुबह मकान मालिक गंगा राजपूत अपने परिजनों व साथियों के साथ पप्पू के कमरे में घुस गया और मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को थाने ले आई। इस घटना से इलाके में सनसनी का माहौल है। पीड़ित महिला का कहना है कि रोजे की हालत में उसे बेरहमी से पीटने के बाद कुछ पिला दिया। थाना प्रभारी धर्मराज सिंह यादव का कहना है कि अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।