फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Moped riders killed in truck collision aged

ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध की मौत

Sat, 26 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sat, 26 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Moped riders killed in truck collision aged
ट्रक एक्सीडेंट - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मदीना मस्जिद चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को कब्जे
विज्ञापन


में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी बच्चा प्रजापति (68) पुत्र मिड़का शनिवार को मोपेड गाड़ी से अपने बेटे मूलचंद्र के शेखू नगर स्थित घर जा रहा था तभी छतरपुर से महोबा की तरफ  आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मदीना मस्जिद चौराहे के पास मोपेड पर जोरदार टक्कर मार
विज्ञापन


दी। जिससे वृद्ध उछलकर दूर जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर हालत में राहगीरों ने वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन जब वृद्ध को झांसी ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


हो गई। पुलिस ने भाग रहे ट्रक को कब्जे में लिया है और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। हेलमेट न लगाए होने से मोपेड सवार वृद्ध के सिर पर गंभीर चोटें आई जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहरा निवासी प्रमोद (22) अपने साथी राममिलन (25) के साथ बाइक से मुख्यालय आ रहा था तभी रास्ते में सड़क पर एकाएक आए जानवर को


बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई जिससे दोनों युवक गिरकर घायल हो गए। इसी प्रकार शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अरविंद बाइक फिसलने से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे जिससे उनके सिर पर चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed