फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Massive explosive material caught by the police on the UP-MP border

यूपी-एमपी सीमा पर पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री

Wed, 04 Apr 2018 11:12 PM IST
mahoba
mahoba Updated Wed, 04 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
     
विज्ञापन

      कबरई (महोबा)। पत्थरमंडी कबरई से मध्यप्रदेश की ओर जा रही विस्फोटक सामग्री से भरी पिकअप गाड़ी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया। पुलिस को देखकर पिकअप में सवार दो लोग भाग निकले जबकि एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गाड़ी से करीब 20 बोरी प्रतिबंधित अमोनियम नाइट्रेट, ईडी और जिलेटिन सेल बरामद किए गए है। यह विस्फोटक सामग्री पहाड़ों में होने वाले खनन में ब्लास्टिंग के लिए प्रयुक्त की जाती है। पुलिस दो अन्य आरोपियों की  तलाश कर रही है।      
पत्थरमंडी कबरई में अवैध तरीके से विस्फोटक सामग्री का कारोबार चल रहा है। बुधवार को कबरई से एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मध्यप्रदेश की ओर जा रही थी। थाना कबरई के ग्राम पहरास से जुड़ी एमपी की सीमा पर मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना कबरई और मध्यप्रदेश के थाना प्रकाशबम्हौरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर पिकअप में सवार दो लोग भाग निकले जबकि एक आरोपी प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।        
विज्ञापन

मामला एमपी की सीमा का होने के चलते प्रकाश बम्हौरी पुलिस पिकअप गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। पिकअप वाहन से 20 बोरी प्रतिबंधित अमोनियम नाइट्रेट, पांच पेटी जिलेटिन सेल और एक पेटी इलेक्ट्रानिक डिटोनेटर बरामद किए गए। पुलिस ने कस्बा कबरई निवासी डब्बू सेन, विमल सेन व प्रदीप के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से भागे आरोपी डब्बूर सेन और विमल की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed