{"_id":"5aa2c1714f1c1b90778b491d","slug":"jija-got-married-in-the-marriage-of-brother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले की शादी में आए जीजा ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साले की शादी में आए जीजा ने फांसी लगाकर दी जान
mahoba
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के ग्राम मवईखुर्द में साले की शादी में आए जीजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के बाहर जंगल में एक पेड़ से फांसी पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया।
जनपद हमीरपुर के थाना मौदहा के ग्राम इमिलिया निवासी विष्णु वर्मा (35) पुत्र रामशरण वर्मा दो दिन पहले अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने साले ऊदल की शादी में शामिल होने के लिए थाना खन्ना के ग्राम मवईखुर्द आया था। 7 मार्च को शादी होने के बाद आठ मार्च को विदाई के बाद सभी लोग घर में थे।
उसी समय विष्णु वर्मा घर से निकल गया। विष्णु ने चंद्रावल नदी के समीप जंगल में लगे पेड़ से लटककर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह नदी के किनारे गए ग्रामीणों ने युवक का शव फांसी पर झूलता देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों में रोना पीटना मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक की पत्नी प्रभा और तीनों पुत्रियों प्रियंका (08), प्रियांशी (06) और डेढ़ वर्षीय दीपांशी सदमे में है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।