फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Including the theft of millions of cash from the house in broad daylight

दिन दहाड़े मकान से नगदी समेत लाखों की चोरी

Fri, 03 Mar 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 03 Mar 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Including the theft of millions of cash from the house in broad daylight
चोरी
कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपहाड़ी में चोरों ने दिन दहाड़े मकान का ताला तोड़ नगदी समेत लाखों के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय गृहस्वामी परिवार समेत खेतों पर काम करने गया था। तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन



गांव कुम्ड़ौरा निवासी मुलायम कुशवाहा पुत्र मकुंद गुरुवार को परिवार समेत खेतों में फसल की कटाई करने गया था। तभी चोरों ने मकान का ताला तोड़ कर कमरे में रखे बक्सों व सूटकेशों से 15 हजार की नगदी समेत करीब दो लाख के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


देर शाम जब मुलायम घर लौटा तो ताले टूटे व माल गायब देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाली प्रभारी पंकज पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed