फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   In revenge firing and assault, the young man was shot

रंजिश में फायरिंग व मारपीट, युवक को लगी गोली

Wed, 12 Oct 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 12 Oct 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
In revenge firing and assault, the young man was shot
gun
थाना महोबकंठ के ग्राम परापातर में प्रधानी चुनाव की रंजिश में बुधवार को दबंगों ने फायरिंग और मारपीट की। घटना में गोली दूसरे पक्ष के एक युवक को लग गई। गोली लगने पर युवक के परिवार की महिलाएं बीच-बचाव करने दौड़ी तो दबंगों ने महिलाओं को भी पीटा। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य
विज्ञापन


केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया है। घायल मानसिंह ने घटना की तहरीर थाना महोबकंठ में दी है। ग्राम परापातर में दो पक्षों में प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही है। दो दिन पहले इंद्रजीत व मानसिंह आदि ने दूसरे पक्ष के लोगों की मारपीट कर दी थी। जिसकी तहरीर थाना महोबकंठ में सौंपी गई
विज्ञापन


थी। मारपीट की घटना से नाराज दूसरे पक्ष के इंद्रशरण व शिवचरण ने बुधवार को दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। जिससे दरवाजे पर खड़े दूसरे पक्ष के मानसिंह को गोली लग गई और वह अचेत होकर गिर गया। मानसिंह को गोली लगने की सूचना पर परिजन अंगूरी पत्नी इंद्रजीत, संध्या पत्नी गुलाब,
विज्ञापन
विज्ञापन


गोमती पत्नी खेमचंद्र बीच-बचाव करने पहुंची तो दबंगों ने तीनों महिलाओं के साथ भी मारपीट की। फायरिंग व मारपीट की घटना से गांव में दहशत फैल गई। पीड़ितों ने थाने पहुंच इंद्रशरण और शिवचरण सहित चार लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस ने गोली लगने से घायल मानसिंह व मारपीट में घायल अंगूरी, संध्या व गोमती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी भेजा है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed