फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   House fire making house mortgage

गृहस्वामी को बंधक बनाकर मकान में लगाई आग

Sat, 17 Jun 2017 10:37 PM IST
महोबा
महोबा Updated Sat, 17 Jun 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
House fire making house mortgage
कोटा थर्मल परिसर - फोटो : amar ujala
थानाक्षेत्र के एक गांव पार्टी की व्यवस्था न करने से नाराज दबंगों ने गृहस्वामी को बंधक बनाकर मकान में आग लगा दी। घटना में कच्चा मकान, नगदी व खाद्यान्न जलकर राख हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सलैया गांव खालसा निवासी बालादीन अहिरवार शनिवार की दोपहर घर पर था। तभी गांव के ही कुंवर बहादुर व रामसिंह यादव उर्फ मुन्ना शराब के नशे में उसके दरवाजे आ गए और पार्टी का इंतजाम करने की बात कहने लगे। इसका विरोध करने पर दबंग बौखला गए और बालादीन को बंधक बना लिया। इसके बाद मकान में आग लगा दी।
विज्ञापन


आग की लपटें देख ग्रामीण व चौकीदार सरीफ मौके पर पहुंचा। चौकीदार ने बालीदीन को बंधकमुक्त किया। ग्रामीणों ने आसपास के जलस्रोतों से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कच्चा मकान, 10 हजार की नगदी, खाद्यान्न व गृहस्थी का कीमती सामान जलकर राख हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कुंवर बहादुर व रामसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed