{"_id":"57acbc124f1c1bee07ee50c6","slug":"five-bucks-lured-child-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच रुपये का लालच देकर बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच रुपये का लालच देकर बच्ची से दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा के एक मोहल्ले में पांच रुपये का लालच देकर युवक ने पांच वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म किया। बालिका के चीखने चिल्लाने पर आरोपी भाग निकला। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बच्ची को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
पांच वर्षीय बच्ची गुरुवार को घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि तभी मोहल्ले का बाबू अहिरवार बच्ची को पांच रुपये देने का लालच देकर अपने चाचा के सूने मकान में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने चिल्लाने पर पड़ोसी एकत्र होते, इससे पहले आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
घटना के बाद डरी सहमी बच्ची को लेकर परिजन कोतवाली कुलपहाड़ पहुंचे और घटना की नामजद तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी बाबू अहिरवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि बच्ची को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी गई है। शीघ्र उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन