फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Five arrested in IPL betting case

आईपीएल में सट्टा लगाते पांच गिरफ्तार

Fri, 20 Apr 2018 11:06 PM IST
mahoba
mahoba Updated Fri, 20 Apr 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
महोबा। जिले में आईपीएल क्रिकेट मैच में प्रतिदिन लाखों का सट्टा लग रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों ने गुरुवार की रात शहर के मोहल्ला कसौराटोरी में छापा मारकर पांच सटोरियों को सट्टा लगाते पकड़ लिया। युवकों के कब्जे से सात मोबाइल, एलईडी टीवी व डिश टीवी बरामद की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मोबाइल नंबरों के माध्यम से अन्य सटोरियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जिले में आईपीएल मैच के सट्टा में लाखों रुपये हारकर युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। सट्टे के बढ़ते कारोबार की तमाम शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने सीओ सदर जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया था। टीमें लगातार सटोरियों की तलाश कर रही थी। गुरुवार की रात शहर के कसौराटोरी मोहल्ले सट्टा लगाने की सूचना पर कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह के नेेतृत्व में टीम ने छापा मारा। आईपीएल मैच में हारजीत का दांव लगा रहे पांच युवकों को एक कमरे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके से आईपीएल मैच देखने के लिए लगी एलईडी टीवी, डिस टीवी, सात मोबाइल फोन के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली में मोहल्ला कसौराटोरी निवासी मुस्तकीम पुत्र हज्जू, साजिद अली पुत्र सादिक अली, दानिश पुत्र अजमेरी, इस्माइल पुत्र अजीज व मोहल्ला दरियापुरा निवासी मोहम्मद इमरान पुत्र इब्राहिम के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मोबाइल नंबरों के माध्यम से अन्य लोगों की जानकारी हासिल की जा रही है। सट्टे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed