{"_id":"58cd792d4f1c1b957d32a789","slug":"fear-people-forced-to-leave-hause","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों के डर से घर छोड़ने को मजबूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों के डर से घर छोड़ने को मजबूर
अमर उजाला ब्यूरो। महोबा
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में शिकायत करने आया पीड़ित परिवार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदो में दबंगों के डर से गरीब परिवार घर छोड़ने को मजबूर हो गया है। चार दिन पहले दबंगों ने पूरे परिवार के साथ मारपीट की थी। जिसके आरोप में जेल गए थे। लेकिन जमानत पर छूट कर आए दबंगों ने शुक्रवार को दोबारा परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित परिवार ने शनिवार को शहर कोतवाली में घटना की तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
ग्राम चांदो निवासी कालका प्रसाद सेन का होली पर 14 मार्च को गांव के ही दीनदयाल से मामूली विवाद हो गया था।
इससे नाराज दीनदयाल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कालका उसके भाई वीरेंद्र पुत्र रमाशंकर व छोटीरानी पत्नी वीरेंद्र को लाठी डंडों से पीट दिया था। घायलों ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली में सौंपी थी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज करते हुए दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की थी। लेकिन शुक्रवार को जमानत पर छूट कर आए दीनदयाल ने कालका के घर पहुंचकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद शाम को हैंडपंप पर पानी भरने गई कालका की पुत्री पूनम को दबंग ने दौड़ा लिया और पीछे से पत्थर मारकर उसे घायल कर दिया। इससे पीड़ित परिवार दहशत में है। महिलाएं घर से बाहर नहीं
विज्ञापन
निकल रही हैं। शनिवार सुबह कोतवाली पहुंचे पीड़ित परिवार ने दोबारा घटना की तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार का कहना है कि दबंगों के डर से वह गांव छोड़ने को मजबूर है।