{"_id":"5a29858c4f1c1ba7678c02d8","slug":"father-kidnapped-daughter-attempted-to-kidnap","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को बंधक बना पुत्री को अगवा करने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता को बंधक बना पुत्री को अगवा करने का प्रयास
mahoba
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टीकामऊ में आधा दर्जन दबंगों ने पिता को कमरे में बंद कर पुत्री को अगवा करने की कोशिश की। बचाने दौड़ी मां को कुल्हाड़ी के वार से घायल कर दिया। दबंग परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम टीकामऊ निवासी राकेश पुत्र जगन्नाथ पटेल बुधवार रात परिवार समेत घर पर था। तभी गांव के आधा दर्जन दबंग असलहे व कुल्हाड़ी लेकर उसके घर में घुस गए और राकेश को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया।
दबंगों ने उसकी पुत्री रानू को खींचकर ले जाने लगे। तभी बचाने दौड़ी मां कमला को धारदार हथियार माल घायल कर दिया। इधर चीख पुकार सुन ग्रामीणों की भीड़ आती देख दबंग जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की और मारपीट में घायल महिला कमला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित राकेश ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली में सौंप दी है। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी