{"_id":"5a5ce6cb4f1c1b6b268b49ca","slug":"farmers-protested-against-non-purchase-of-pulses","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलहन की खरीद न होने से नाराज किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलहन की खरीद न होने से नाराज किसानों ने लगाया जाम
mahoba
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाते अधिकारी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। पीसीएफ गोदाम में दो दिन से दलहन लिए डेरा जमाए किसानों की उर्द, मूंग की खरीद न होनेे से नाराज किसानों ने सोमवार को झांसी मिर्जापुर हाइवे में जाम लगा दिया।
जाम की खबर मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। गौरतलब है कि शासन के निर्देश पर पीसीएफ के गोदाम में उर्द और मूंग की खरीद की जा रही। लेकिन कर्मचारियों की कमी के साथ साथ इक्का दुक्का कांटों में तोल किये जाने से दिन दिन भर में एक किसान की तुलाई हो पाती है
। दो दो दिन से फसल की तुलाई के लिए सर्दी में डेरा डाले किसानों का नंबर न आने से सोमवार को उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। किसानों अव्यवस्थाओं के विरोध और समय से तुलाई न होने से नाराज होकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
हाईवे में जाम लग जाने से महोबा से कुलपहाड़, पनवाड़ी, राठ, झांसी, उरई सहित विभिन्न मार्गों पर आने जाने वाले आधा सैकड़ा वाहन जाम में फंस गए। 3 बजे से 5 बजे तक जाम लगा रहने से यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जाम की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे तहसीलदार महोबा राजेश शुक्ला ने किसानों को जल्द से जल्द फसल की खरीद कराए जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया साथ ही सचिव को तेज गति से उर्द, मूंग की तौल कराने के निर्देश दिए। इसके बाद शाम 5 बजे जाम खुल सका।