फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fake celltax officials caught by truck drivers

ट्रक चालकों ने पकड़ा फर्जी सेलटैक्स अधिकारी

Sun, 25 Feb 2018 11:57 PM IST
mahoba
mahoba Updated Sun, 25 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। फर्जी सेलटैक्स अधिकारी बनकर ट्रक चालकों से वसूली कर रहे युवक को ट्रक चालकों और राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इससे शहर में हड़कंप मच गया। सेलटैक्स विभाग के अधिकारियों ने इसे फर्जी अधिकारी बताया। इसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।

रविवार को आंध्र प्रदेश का ट्रक कबरई की तरफ जा रहा था तभी एक बीरु शर्मा नाम के युवक ने कबरई रोड पर हमीरपुर चुंगी के पास ट्रक को रोक लिया। उसके पीछे लगा आंध्र प्रदेश का दूसरा ट्रक भी रोक लिया और कागजात दिखाने के लिए नीचे बुलाया। ट्रक चालक ने जीएसटी के बिल वाउचर और माल की वैल्यू टैक्स कागजात दिखाए।
विज्ञापन


इसके बाद भी वह और कागजात दिखाने के लिए कहने लगा। चालक ने कौन से कागजात दिखाना है इसकी जानकारी मांगी लेकिन वह नहीं बता सका। साथ ही जो माल लदा था उसमें छह फीसदी जीएसटी का बिल लगा था। जबकि फर्जी सेलटैक्स अधिकारी 28 फीसदी जीएसटी का बिल मांगने लगा। जिससे चालक को शक हो गया। इस पर चालक ने सेलटैक्स कमिश्नर महोबा का नाम पूछा। जिसे वह नहीं बता सका। उल्टा पांच हजार रुपये की मांग करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी अधिकारी का शक होने पर उसने दूसरे ट्रक चालक को भी बुला लिया। जिससे वह भागने लगा। तभी ट्रक चालकों ने राहगीरों की मदद से उसे पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने फर्जी सेलटैक्स अधिकारी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम वीरू शर्मा धौलपुर राजस्थान बताया। बीरू शर्मा ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन से वह महोबा में रह रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed