{"_id":"5a355ad14f1c1b156b8bca9d","slug":"dabangon-throws-seenchand-against-50-000-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने सींचपाल को पीटकर 50 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने सींचपाल को पीटकर 50 हजार लूटे
mahoba
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खरेला (महोबा)।
सिंचाई विभाग में सींचपाल के पद पर तैनात कर्मचारी के घर में घुसकर दबंगों ने जमकर तांडव किया। असलहा दिखाकर कर्मचारी से मारपीट कर 50 हजार रुपये लूट लिये। सींचपाल की पुत्री को अगवा करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख दबंग असलहा लहराते हुए भाग निकले। मामले में पुलिस सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना से क्षेत्र में दहशत है।
कस्बा खरेला के मोहल्ला सादराय निवासी गजेंद्र सिंह (50) पुत्र मलखान सिंह सिंचाई विभाग झांसी में सींचपाल है। शुक्रवार की शाम गजेंद्र कुमार अपने घर आया था। तभी आधा दर्जन से अधिक दबंग उसके मकान में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने उसकी जेब में पड़े 50 हजार रुपये भी लूट लिए। उसकी पुत्री को जबरन अपने साथ ले जाने लगे। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी चरखारी सतीश चंद्र शुक्ला व कस्बा खरेला इंचार्ज विनोद कुमार ने घटना के बावत स्थानीय लोगों से पूछतांछ की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी अजय सिंह, बबलू सिंह, राजकुमार व हल्के सिंह को गिरफ्तार किया है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बैंक खाते से गायब हुए 10 हजार
कबरई (महोबा)। भारतीय स्टेट बैंक शाखा कबरई से एक उपभोक्ता के खाते से 10 हजार की नगदी निकाल ली गई। जब इसकी जानकारी उपभोक्ता को हुई तो उसके होश उड़ गए। थाना खन्ना के ग्राम कहरा निवासी देवदत्त पुत्र रामेश्वर का एसबीआई कबरई में खाता है। उपभोक्ता के बिना किसी जानकारी से दो बार में 10 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली गई। जब उपभोक्ता बैंक गया और पासबुक में इंट्री कराई तो उसके होश उड़ गए। उपभोक्ता का आरोप है कि शाखा प्रबंधक को मामले की जानकारी देने पर उनके द्वारा कोई ठोस जवाब नही दिया गया और उसे टहला दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर जांच कराने की मांग की है।