{"_id":"5a68c2294f1c1b8b268b6420","slug":"crooks-shot-incharge-cms","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने इंचार्ज सीएमएस को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने इंचार्ज सीएमएस को गोली मारी
mahoba
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
महोबा 2 -जिला अस्पताल में घायल पड़े सीएमएस
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। लूट में असफल बदमाशों ने इंचार्ज सीएमएस को गोली मार दी। पत्नी के चीखने पर स्थानीय लोगों को आता देख हमलावर बदमाश मौके से भाग निकले। घायल को डाक्टर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने हमलावरों की धरपकड़ के लिए चार टीम गठित की है।
जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ पर तैनात आरपी मिश्रा के पास वर्तमान में सीएमएस का चार्ज है। मंगलवार रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल से डयूटी करके गांधी नगर स्थित आवास पर पहुंचे।
यहां पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने घर का दरवाजा खुलते ही डाक्टर को पीछे से दबोच लिया। डाक्टर के विरोध करने पर तमंचे से डाक्टर के पेट में गोली मार दी। खू्न से लथपथ डाक्टर को जमीन पर पड़ा देख पत्नी ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
शोर सुन बदमाश डाक बंगला मैदान में लगी प्रदर्शनी की ओर भाग गए। डाक्टर को गंभीर हालत में डाक्टरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। अब डाक्टर की हालत में सुधार है।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक एन कोलांची, पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र दुबे, कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।
एसपी ने चार टीमें गठित कर बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। डा. आर पी मिश्रा ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।